सुलतानपुर: खेत में सो रहे अधेड़ पर चाकू से हमला, हालत गंभीर...आरोपी गिरफ्तार    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनपतगंज/सुलतानपुर, अमृत विचार। बुधवार की रात जमीनी विवाद में खेत पर सो रहे अधेड़ पर चाकू से हमला हो गया। गंभीर रूप से घायल को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक बनी हुई है।  

घटना के अनुसार मझवारा गांव के जगप्रसाद (52) अपने खेत में सो रहे थे। तभी रात लगभग दो बजे उनके ऊपर चाकू से हमला हो गया। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे, तब उनकी जान बच सकी। ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि मेरे ऊपर मेरे बड़े भाई के लड़के विनोद ने चाकू से हमला कर दिया है और भाग गया। घायल अवस्था में परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर हादसा : मवेशियों से भरी पिकअप ने राहगीर को रौंदा, लखनऊ-बलिया हाईवे पर हुई दुघर्टना

संबंधित समाचार