उधमसिंह नगर: हरिपुरा जलाशय में नाव पलटने से महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर,अमृत विचार। उधमसिंह नगर के बाजपुर में हरिपुरा जलाशय में सेमलचौढ़ घाट के पास नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार 13 लोग पानी में गिर गए जिसमें एक महिला की डूबने से मौत हो गई। जबकि शेष लोगों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बमुश्किल बाहर निकाला। गुरुवार को प्रतिदिन की भांति नाव …

बाजपुर,अमृत विचार। उधमसिंह नगर के बाजपुर में हरिपुरा जलाशय में सेमलचौढ़ घाट के पास नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार 13 लोग पानी में गिर गए जिसमें एक महिला की डूबने से मौत हो गई। जबकि शेष लोगों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बमुश्किल बाहर निकाला।

गुरुवार को प्रतिदिन की भांति नाव में जंगल से लकड़ियों के गट्ठों के साथ अधिकतर महिलाएं और युवतियां नाव से वापस आ रही थीं। जबकि आशा अपने पति राजू डोगरा पुत्र सुमित के साथ डैम भीतर खत्ते का कामकाज निपटा कर वापस लौट रही थी।

नाव में दो बाइक, लकड़ियों के गट्ठर भी लदे थे। नाव चालक सोहनलाल ने बताया कि नाव के बीच में पहुंचते ही कुछ युवतियां पानी से अठखेलियां करने लगीं। जिससे नाव अनियंत्रित होने से हादसा हुआ।

संबंधित समाचार