बदायूं: मकान से आ रही थी दुर्गंध...दरवाजा खोला तो फंदे पर मिला शव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बदायूं, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय के चामुंडा चौराहा स्थित डीसीएम चालक के मकान से दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मकान खोला तो भीतर कमरे में युवक का शव लटका मिला। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी सुनील पुत्र वेदराम डीसीएम चलाते थे। शनिवार सुबह उनके बंद मकान से दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने सुनील के रिश्तेदारों को फोन करके सूचना दी। रिश्तेदारों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़की से मकान के भीतर देखा तो सुनील का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पड़ोसियों ने जानकारी की। बताया कि कि सुनील शराब पीने के आदी हो गए थे। जिसकी वजह से परिजनों से अक्सर ही विवाद होता रहता था। उनके बड़े भाई धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। वह छोटे भाई राजा व भाभी आशा के साथ रहते थे।

उनके शराब पीकर झगड़ा करने की वजह से भाभी आशा देवर राजा को लेकर अपने मायके चली गईं थीं। जिसके चलते सुनील अकेले ही घर पर रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने लगभग आठ दिन पहले सुनील को शराब के नशे में देखा था जिसके बाद से वह नजर नहीं आए थे। शनिवार सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की इलाज के दौरान मौत

संबंधित समाचार