संभल: जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार: संभल में जमा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद जामा मस्जिद के सामने जिस सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण शुरू किया गया था, उसका आज रामनवमी के दिन भव्य उद्घाटन किया गया।

बता दें, संभल में बीते साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बड़ी हिंसा हुई थी। इसके बाद ही जामा मस्जिद के निकट पुलिस चौकी बनाने की जरूरत महसूस हुई तो 27 दिसंबर को पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। पुलिस चौकी का नाम सत्यव्रत रखा गया था और इसके निर्माण के लिए 100 दिन का समय तय किया गया था। तय समय सीमा में दो मंजिला पुलिस चौकी बनकर तैयार हुई तो रविवार को रामनवमी के दिन इस पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन किया गया।  

जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पिता काटकर पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इससे पहले पुलिस चौकी परिसर में हवन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र व पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनुज कुमार चौधरी सहित तमाम अधिकारी शामिल रहे। सत्यव्रत पुलिस चौकी के नाम के साथ ही इसकी मुख्य दीवार पर लगा इसके नाम का पत्थर भी बेहद खास है। पत्थर पर महाभारत के युद्ध में रथ पर सवार श्री कृष्ण अर्जुन को उपदेश देते नजर आ रहे हैं तो गीता का श्लोक भी पत्थर पर वर्णित किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: धूल-धुएं में घुट रहा शहर का दम, हवा में जहर घोल रहे अधूरे और खराब कार्य!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता