बरेली: लक्ष्य निर्धारित कर जीवन को नये आयाम तक पहुंचाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। संविधान दिवस के मौके पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बरेली कॉलेज सभागार में गुरुवार को एनसीसी कैडेट्स को जागरूक किया गया। आईएएस जुनैद अहमद ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की छात्राओं से आईएएस बनने के अनुभव साझा किये। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके ही कार्य …

अमृत विचार, बरेली। संविधान दिवस के मौके पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बरेली कॉलेज सभागार में गुरुवार को एनसीसी कैडेट्स को जागरूक किया गया। आईएएस जुनैद अहमद ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की छात्राओं से आईएएस बनने के अनुभव साझा किये।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके ही कार्य करें। लक्ष्य के बिना जीवन में कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाता है। प्रतिभाशाली व सफल व्यक्तियों की आत्मकथाएं जरूर पढ़ें। छात्राएं अपनी क्षमता को पहचानें। जीवन में सबसे बेहतर लक्ष्य यही होना चाहिए कि दूसरों के लिये अवश्य कुछ करें।

इस दौरान नीता अहिरवार उपनिदेशक, महिला कल्याण ने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी। बालिकाओं से संबंधित कानूनों व अधिनियमों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस मौके पर बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन, चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, एडम अफसर मेजर श्वेता सिंह, डॉ. डीएन शर्मा सदस्य बाल कल्याण समिति, बीना, राष्ट्रीय कैडेट कोर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर का किया नमन

कार्यक्रम में संविधान दिवस का परिचय देते हुये डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया। भारतीय संविधान को आदर्श संविधान के रूप में कहे जाने पर हम सभी को गर्व है। छात्रायें चुप्पी तोड़ें, बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं। छात्राओं ने बताया कि संविधान दो शब्दों से मिलकर बना है। जहां सम का अर्थ समान, विधान का अर्थ है कानून अर्थात समाज में सभी के लिये समान कानून है। इस मौके पर गणेश वंदना हुई। इस दौरान सभी को संविधान की शपथ दिलायी गयी।

फेसबुक पेज पर हुआ मिशन शक्ति कवि सम्मेलन

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), राजकीय महिला शरणालय, आर्य समाज अनाथालय, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति और वन स्टॉप सेंटर में संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुये कार्यक्रम आयोजित किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत मिशन शक्ति कवि सम्मेलन का आयोजन फेसबुक पेज पर लाइव किया गया।

इसमें कार्यक्रम संयोजक के रूप में नीता अहिरवार उपनिदेशक, महिला कल्याण रहीं। संचालन रोहित राकेश ने किया। सम्मेलन में कवियत्री प्रिया झंवर, सविता गर्ग तथा मुस्कान राज ने प्रतिभाग किया। कवि सम्मेलन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना व मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिये कविताएं पढ़ी गयीं।

संबंधित समाचार