US : घरेलू उड़ान में सहयात्री के साथ यौन उत्पीड़न, भारतीय मूल के नागरिक पर लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारतीय मूल के एक नागरिक पर एक घरेलू उड़ान में अपनी सहयात्री के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। संघीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोंटाना के संघीय अभियोजक कर्ट एल्मे ने तीन अप्रैल को एक बयान में कहा कि न्यू जर्सी के लेक हियावथा निवासी भावेश कुमार दहिया भाई शुक्ला पर मोंटाना से टेक्सास की उड़ान में सहयात्री का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। 

बयान में कहा गया, ‘‘अगर भावेश दोषी पाया जाता है तो उसे दो साल जेल की सजा हो सकती है, ढाई लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है और रिहाई के बाद भी कम से कम पांच साल निगरानी में रहना पड़ सकता है।’’ भावेश को 17 अप्रैल को अदालत में पेश होना है। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय मामले की पैरवी कर रहा है।

बयान में कहा गया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई), यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (आईसीई) और ‘डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ पुलिस ने मामले की जांच की है। 

ये भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया में नए राष्ट्रपति के लिए तीन जून को होंगे चुनाव, हान डक-सू ने की घोषणा 

संबंधित समाचार