यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने लिया फैसला: डिमांड पर पोरबंदर-आसनसोल ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलेगी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पोरबंदर-आसनसोल-पोरबंदर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 09205 पोरबंदर से 10 से 17 अप्रैल और इसकी रिवर्स 09206 आसनसोल से 12 से 19 अप्रैल को सचांलित होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन यात्रियों की ऑन डिमांड पर चलाई गई है। ट्रेन का संचालन दो फेरा किया जाएगा। 
 
09205 पोरबंदर से सुबह 8.50 बजे 10 व 17 अप्रैल को चलेगी। भंवाद स्टेशन, लालपुर जाम, हापा स्टेशन, वाकानेर स्टेशन व विरमगाम स्टेशन होते अगले दिन नागदा स्टेशन, उज्जैन, ललितपुर के रास्ते गोविंदपुरी दोपहर 2.40 बजे आएगी और पांच मिनट स्टापेज के बाद प्रयागराज, मिर्जापुर होते अपने गंतव्य स्टेशन आसनसोल सुबह 6.45 बजे पहुंचेगी। 
 
इसी तरह इसकी रिवर्स 09206 आसनसोल स्टेशन से 12 व 19 अप्रैल को शाम 5.45 बजे चलेगी और निर्धारित रूट से होकर दूसरे दिन गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 8.45 पर पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट ठहराव के बाद चलकर अहमदाबाद स्टेशन, वीरमगाम, वाकानेर होते, गंतव्य स्टेशन पोरबंदर अगले दिन दपेहर 2.45 बजे पहुंचेगी।
 

संबंधित समाचार