कानपुर के जाजमऊ में घर में डिलीवरी से बिगड़ी हालत, महिला की अस्पताल में मौत: मायके वालों ने मार डालने का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। घर में डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने इलाज में लापरवाही कर मार डालने का आरोप लगाया है। 

जाजमऊ निवासी मुस्तफा की 30 वर्षीय पत्नी फरजाना गर्भवती थी। बुधवार को घर पर ही उसे डिलीवरी हुई। साऊदी में काम करने वाले मुस्तफा ने बताया कि डिलीवरी के बाद फरजाना की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। इस पर उसे रामादेवी स्थित माधवी हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं फरजाना के भाई कानपुर देहात सिकंदरा निवासी रईस और तस्लीम ने बताया कि जून 2024 को बहन की शादी की थी। 

ससुराल वाले उसे मारना चाहते थे, इसलिए उसका ख्याल नहीं रखा। वह बेहद कमजोर थी, इसके बाद भी डिलीवरी के समय अस्तपाल नहीं ले गए। इलाज में लापरवाही कर बहन को मार डाला है। भाइयों ने मुस्तफा, उसके पिता मो. रशीद पर आरोप लगाते हुए चकेरी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ई रिक्शा-ई ऑटो के रूट 21 अप्रैल से होंगे तय, रूट के हिसाब से ई रिक्शों के रंग किए जाएंगे आवंटित

 

संबंधित समाचार