Bhojpuri Film Award: लखनऊ में आयोजित हुआ भोजपुरी सिने अवार्ड्स, दिनेश यादव निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। भोजपुरी सिनेमा के सितारों और पर्दे के पीछे के कलाकारों को सम्मानित करने के लिए सरस सलिल के छठे भोजपुरी सिने अवॉर्डस- 2025 का आयोजन राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। इसमें भोजपुरी फिल्म स्टार्स, मेकर्स और क्रू सभी ने इंडस्ट्री में अपने अद्भुत योगदान का जश्न मनाया।

आयोजन के दौरान फिल्म 'फसल' के लिए बेस्ट एक्टर (पुरुष) अवॉर्ड से दिनेश लाल यादव निरहुआ को सम्मानित किया गया। फिल्म बड़की दीदी के लिए अंजना सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। फिल्म हिंदुस्तानी के लिए विजय कुमार यादव और फिल्म सूर्यवंशम के लिए निशांत उज्जवल को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया। वहीं रजनीश मिश्र को फिल्म सूर्यवंशम के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुरस्कार वितरित किये। 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संदीप बंसल, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह, एसआर ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष और एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी राजेश राय, विधायक डॉ. नीरज बोरा, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत, अभिनेत्री अनीता सहगल वसुंधरा की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर दिल्ली प्रेस के परेश नाथ ने कहा कि हमें भोजपुरी सिनेमा को इतना बेहतरीन बनाने वाले लोगों को सम्मानित करने पर गर्व है। ये पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रतिबिंब हैं।

ये भी पढ़े : महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी हर्षा रिछारिया पहुंची वृन्दावन, बोलीं -हिन्दू सनातनी युवा को जागृत करने के लिए शुरू होगी पदयात्रा

 

संबंधित समाचार