रोहित पर फैसला 11 दिसंबर को, इशांत टेस्ट सीरीज से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस पर फैसला 11 दिसम्बर को उनके अगले फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा। जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्टों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरूवार रात को जारी एक बयान …

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस पर फैसला 11 दिसम्बर को उनके अगले फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा। जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्टों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरूवार रात को जारी एक बयान में रोहित और इशांत की फिटनेस पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि रोहित बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उनका अगला आकलन 11 दिसम्बर को किया जाएगा।

जिसके बाद ही बीसीसीआई रोहित की 17 दिसम्बर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भागीदारी पर कोई फैसला लेगा। जय शाह ने बताया कि रोहित आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद अपने बीमार पिता को देखने के लिए मुंबई आ गए थे। उनके पिता की हालत में अच्छा सुधार हो रहा है जिससे उन्हें एनसीए की यात्रा करने और अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करने की अनुमति मिल गयी। बीसीसीआई ने बताया कि जहां तक इशांत की बात है तो वह अपनी पसलियों के खिंचाव से पूरी तरह उबर चुके हैं लेकिन टेस्ट मैच फिटनेस हासिल करने तक इशांत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

भारत की वनडे टीम में शामिल हुए नटराजन
सिडनी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने यह फैसला किया है। वनडे टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने पीठ में दर्द की शिकायत की है। जिसके बाद नटराजन को बैक-उप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

संबंधित समाचार