Bareilly: बीडीए की बड़ी तैयारी...अवैध निर्माण करने वालों पर जल्द पड़ेगा कानून का हथौड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बीडीए अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों का सर्वे कर पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। भविष्य में इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों की सूची भी बीडीए की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी ताकि लोगों को इसका पता चल जाए और उनकी मेहनत की कमाई न डूबे।

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने सभी इंजीनियरों को अवैध निर्माण करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। जो कॉलोनाइजर नियमों का पालन न करते हुए काम कर रहे हैं, उन पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। सभी जगहों के अवैध निर्माण का सर्वे पूरा कर सूची तैयार की जाए। कार्ययोजना बना कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई जाए। 

इसके साथ ही टीम लोगों को जागरूक करें कि भूखंड और भवन खरीद करते समय अच्छे से जानकारी कर लें। सस्ते के चक्कर में लोग अवैध रूप से काटे गए प्लॉट आदि न खरीदें। बीडीए खेत, ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर बिना स्वीकृत मानचित्र वाली कॉलोनियों की सूची को तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करेगा। पुरानी सूची में नए नामों को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही ही है। जिन कॉलोनाइजरों ने नियमों का पालन नहीं किया है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, घरेलू विवाद से थी परेशान

संबंधित समाचार