मुरादाबाद: किसानों ने बागड़पुर में दिल्ली हाईवे किया जाम
मुरादाबाद, अमृत विचार। भाकियू के दिल्ली कूच के ऐलान का असर दिख रहा है। दिल्ली हाईवे पर किसानों से अधिक फोर्स तैनात है लेकिन, करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही ट्रैक पर एडीएम सिटी की गाड़ी फस गई है। किसान प्रतिनिधि भीड़ जुटाने में व्यस्त हैं। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भाकियू के दिल्ली कूच के ऐलान का असर दिख रहा है। दिल्ली हाईवे पर किसानों से अधिक फोर्स तैनात है लेकिन, करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही ट्रैक पर एडीएम सिटी की गाड़ी फस गई है।
किसान प्रतिनिधि भीड़ जुटाने में व्यस्त हैं। मौके पर एडीएम सिटी सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिटी सहित पुलिस विभाग के अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। दिन के पौने एक बजे किसानों ने बागड़पुर में हाईवे जाम कर दिया। एडीएम प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह का कहना है कि पाकबड़ा और गजरौला में रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जबकि भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ नौ सिंह का कहना है हम दिल्ली कूच को निकलें हैं। संगठन हाई कमान के कहने पर हो जाम खत्म होगा।
