बदायूं: शोभायात्रा के दौरान डीजे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे और पत्थर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में दो पक्ष में डीजे पर डांस करने के दौरन विवाद हो गया। एक-दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह और सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय पहुंचे। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर शोभायात्रा आगे रवाना करा दी गई।

सोमवार दोपहर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। मोहल्ला शहबाजपुर में इमली मस्जिद के पास से डीजे गुजरा। कुछ लोग डीजे पर डांस करते जा रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई।

एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। लाठी-डंडे चले। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अधिकारी पहुंचे। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोभायात्रा आगे रवाना कराई गई। यहां भी सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।  

ये भी पढ़ें- बदायूं: पहले बेटी को की जान से मारने की कोशिश...फिर बाप ने खुद फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार