बदायूं: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा...महिला की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

म्याऊं, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने जांच खुलवाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया शाहपुर के मजरा पिंडरा निवासी मदनपाल अपने छोटे भाई की पत्नी शिल्पी व रीना पत्नी बबलेश के साथ मंगलवार दोपहर जमालपुर दवाई लेने जा रहे थे। म्याऊं से हजरतपुर मार्ग स्थित गांव दुगरी के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिल्पी (35) पत्नी धनेश्वर की मौके कर ही मौत हो गई। मदनपाल और रीना बाइक से दूर सड़क पर जा गिरे। वह दोनों सुरक्षित बच गए। 

हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर थाना हजरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि लगभग तीन साल पहले लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से शिल्पी के ससुर की मौत हुई थी। मृतक महिला की तीन बेटी और एक बेटा है।

संबंधित समाचार