बदायूं: बिना अनुमति चल रहा था निर्माण, अधिकारियों ने सील कराई मस्जिद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ककराला, अमृत विचार। गुरुवार को बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर सदर एसडीएम मोहित कुमार, सीओ दातागंज केके तिवारी मौके पर पहुंचे। निर्माण बंद कराया। निर्माणाधीन मस्जिद को सील किया गया। निर्माण करा रहे युवक को हिरासत में लिया गया है। 

मामला कस्बा ककराला के वार्ड 19 का है। ईदगाह मार्ग पर डॉ. नवीदाद खान की जमीन है। उनकी और उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। डॉ. नवीदाद खान की पत्नी की आखिरी इच्छा पर उनके बेटे ने मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू कराया था। किसी ने प्रशासन को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह पहुंचे और आला अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर के बाद एसडीएम सदर और सीओ मौके पर पहुंचे। 

हल्का लेखपाल मनोज सोलंकी ने नपत की। निर्माण स्थल को सील किया गया है। बताया जा रहा है कि मस्जिद का निर्माण लगभग दो साल से चल रहा है। मस्जिद का नाम हजरत अली रखा था। पुलिस ने निर्माण कराने वाले डॉ. मुन्तजिर खान को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान ककराला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार