अयोध्या में भीषण गर्मी के चलते कम हुए श्रद्धालु, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, व्यापार पर भी असर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। अब तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है। जिसका असर खुदरा व्यापार करने वाले और होम स्टे व्यवसाय पर पड़ रहा है। वहीं बाहर से आए अधिकतर व्यापारी अब अपने घरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। 

भीषण गर्मी का कहर जारी है। अयोध्या में लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। सुबह होते ही तेज धूप से अधिकतर अपने घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं। वहीं दोपहर होते ही अयोध्या की सड़कें खाली हो जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां पर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

वहीं अयोध्या में श्रद्धालु भी कम आ रहे हैं। जिसके कारण राम मंदिर के आसपास रामपथ पर ढेर सारे लगने वाली खुदरा दुकानें भी धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। इन व्यवसाइयों में अधिकतर बाहर के व्यापारी शामिल हैं, जो अब अपने घरों की ओर प्रस्थान भी कर रहे हैं। 

इसके साथ ही अयोध्या में बड़ी मात्रा में खुल गए होम स्टे संचालकों के लिए भी मुसीबत बढ़ गई है। एक होम स्टे संचालक शत्रुघ्न गुप्ता की माने तो इन दिनों खर्च निकालना भी दुभर हो रहा है। जबकि इसके पहले जनवरी-फरवरी और मार्च के महीने में अच्छा व्यापार हुआ था। राम मंदिर गेट के पास प्रसाद बेचने वाले व्यापारी आशुतोष गुप्ता बताते हैं कि इस समय व्यापार बिल्कुल मंदा हो गया है, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ही कम है। 

पहले जिस तरह से कार्य चल रहे थे उसका 50 प्रतिशत भी कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण से हम लोगों का खर्चा चलना भी दुभर है। लगता है दो महीने इसी तरह व्यापार बिल्कुल से ठप रहेगा। बताया कि बहुत से लोग अपने घर भी चले गए हैं। कहा कि जून के बाद अनुमान है कि व्यापार में फिर कुछ बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम मंदिर दर्शन मार्ग से जुड़ेंगे बजरंग पथ और आस्था पथ

 

संबंधित समाचार