अयोध्या : नगर निगम में शामिल प्रत्येक गांव में लगेगी 250 और सोलर लाइट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों के अनुरूप अयोध्या को सोलर सिटी बनाने में नगर निगम जुटा है। महानगर का 90 प्रतिशत हिस्सा सार्वजनिक रोशनी से गुलजार है। नगर में शामिल किए गए प्रत्येक गांव में 250 और सोलर लाइट लगवाई जाएगी। इसके अलावा पांच हजार स्ट्रीट लाइट लगवाने का प्रस्ताव किया गया है।

पृथ्वी दिवस के मौके पर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बातें महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कही। मेयर ने कहा कि अब लाइट खराब होने पर 48 घंटे के भीतर ठीक कर दिया जाता है। कैंट क्षेत्र डेकोरेटेड लाइट लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या अब तकनीक और परंपरा का संगम बन रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी निरंतर सजग रहते हैं। यही कारण है कि नगर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनी रहती है।

नगर आयुक्त ने बताया कि 15 प्रमुख वार्डों में 3652 सजावटी पोल और लाइट्स स्थापित किए गए हैं। धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों पर आकर्षक प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है। विस्तारित क्षेत्रों में 50 हाईमास्ट, 9000 नई लाइट्स तथा 50 अतिरिक्त इलाकों में प्रकाश की व्यवस्था, बांस आधारित लाइट्स, रामपैड़ी आदि पर सोलर ट्री और स्ट्रिप लाइट्स, उदया गेट, साकेत पार्क जैसे नवाचारों का समावेश किया गया है।

यह भी पढ़ें:- सास से झगड़ने के बाद भाजपा नेता की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया : 32 बोरे की लाइसेंसी पिस्टल से पेट में मारी गोली

संबंधित समाचार