Bareilly: हर्ष फायरिंग या हादसा? बारात में गोली से घायल युवक की मौत, परिजनों और पुलिस के बयान अलग

Bareilly: हर्ष फायरिंग या हादसा? बारात में गोली से घायल युवक की मौत, परिजनों और पुलिस के बयान अलग

बरेली, अमृत विचार: थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव चमरुआ में बारात में चली गोली से गंभीर रूप से घायल युवक की छह दिन बाद इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बारात में किसी ने हर्ष फायरिंग की थी, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की अंटी में लोड तमंचा लगा था, जिसकी गोली चलने से वह घायल हो गया था।

गांव चमुरुआ निवासी विजेंद्र ने बताया कि छह दिन पहले उनके गांव में एक व्यक्ति की बेटी की बारात आई थी। बारात देखने के लिए उनका भाई विजय कुमार (24) भी गया था। वहां पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की। एक गोली विजय की दाहिनी जांघ में लग गई। विजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन बाद विजय ने दम तोड़ दिया। विजय की मौत से पत्नी प्रीति और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

भोजीपुरा थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि विजय बारात में शामिल होने के लिए गया था। उसकी अंटी में लोड तमंचा लगा था। अचानक तमंचे से गोली चल गई, जो विजय की दाहिनी जांघ में लग गई। जांघ की मुख्य नस बेकार हो गई थी। उसका ब्लड बंद नहीं हो रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई। हर्ष फायरिंग या विवाद में गोली मारने जैसी घटना सत्य नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: जाम ने लोगों के छुटाए पसीने, चौपुला ओवरब्रिज पर बस खराब होने से फंसे रहे दो घंटे

ताजा समाचार

विदाई समारोह में बोले CJI खन्ना- विश्वास है न्यायमूर्ति गवई शीर्ष अदालत के मूल्यों को कायम रखेंगे
यह हैरानी की बात..... रोहित और विराट के संन्यास पर बोले कुंबले, कुछ दिन के अंतर पर ही विदा हो गए दो महान खिलाड़ी 
चंद्रशेखर ने सशस्त्र बलों के पराक्रम को सराहा, कहा- ट्रंप को जवाब देने का मौका चूक गए मोदी
चीन ने तैयार किया अपना मास्टर प्लान, अमेरिका के टैरिफ शुल्क को ऐसे देगा मात, लैटिन अमेरिकी देशों से हाथ मिलाने की तैयारी 
CBSE 12th Result: बरेली में DPS के यशस्वी और स्तुति  99.66 फीसदी अंकों के साथ बने टॉपर
योगी सरकार ने कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए शुरू की बहुआयामी रणनीति