गोंडा में तापमान 42 डिग्री के पार, भीषण गर्मी के बीच स्कूलों का समय बदला, जान लीजिए टाइमिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा : अप्रैल महीने में ही गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर पहुंच गयी है। बृहस्पतिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही और लोग इस भीषण गर्मी से बेहाल दिखे‌। भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित होंगे। 

चिलचिलाती गर्मी अप्रैल महीने में ही लोगों को रुलाने लगी है। गर्मी व तेज हवा चलने से लोग घर से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। सुबह 8 बजते ही सड़कों पर चलना दूभर हो जा रहा है। धूप इतनी तेज है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है। धूप से खुद को बचाने के लिए लोग छतरी और गमछे का सहारा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। दोपहर बाद शहर की सडकें सूनी रहीं।

गर्मी का आलम यह है कि घर से निकलने वाले लोग चेहरा सहित पूरा शरीर ढंककर चल रहे हैं। मौसम विभाग से जुड़े लोगों की माने तो आने वाले दिन गर्मी और परेशान करेगी। इस भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है अब कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। बीएसए ने बताया की सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को आदेश का पालन करना होगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का शक्ति से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- Accident on Lucknow NHI : हाइवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, पिता-पुत्र की मौत, बहू-पोता घायल

संबंधित समाचार