हरदोई: अवस्थी ब्रदर्स के यहां फिर जीएसटी टीम ने की छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के जाने-माने पान मसाला व्यापारी अवस्थी ब्रदर्स के यहां शनिवार को फिर जीएसटी की टीम छापामारी के लिए पहुंच गई। इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित उनकी फैक्ट्री पहुंच कर जीएसटी अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें जिले के जाने-माने पान मसाला व्यापारी अवस्थी ब्रदर्स के यहां शनिवार को सुबह छापा मार कार्रवाई शुरू हुई है। 

जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में आई इस टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के बाहर आधा दर्जन से अधिक वाहनों में पहुंचे जीएसटी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अभिलेख कंप्यूटर आदि की जांच शुरू कर दी है। इस छापे से जिले के अन्य व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है। गौरतलब हो अवस्थी ब्रदर्स के यहां  2022 में भी जीएसटी की टीम कई दिनों तक छानबीन करती रही थी।

संबंधित समाचार