बरेली: कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताने समेत किसानों की अन्य मांगों को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट से पहले एकत्र हुये। इसके बाद ज्ञापन देने के लिये कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेसियों के गेट पर पहुंचते ही …

बरेली, अमृत विचार। कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताने समेत किसानों की अन्य मांगों को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट से पहले एकत्र हुये। इसके बाद ज्ञापन देने के लिये कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कांग्रेसियों के गेट पर पहुंचते ही कलेक्ट्रेट में तैनात पीएसी अलर्ट हो गयी। मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। कांग्रेसी काफी देर तक गेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित यादव वहां पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राज शर्मा ने तीन पेजों का ज्ञापन पढ़कर सुनाया।

उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता, मजदूरों की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का षड्यंत्र किया जा रहा है। 250 से अधिक किसान संगठन काले कानूनों के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। संसद में किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। केंद्र सरकार सड़कों पर किसानों को लाठियों से पिटवा रही है।

ज्ञापन में 10 मुद्दों को जोरशोर से उठाया गया। इसमें बताया कि सब्जी मंडी से एएमपीसी को खत्म करने से कृषि उपज खरीद व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। ऐस में किसानों को न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा और न बाजार भाव के अनुसार फसल की कीमत मिल सकेगी। जिला प्रवक्ता ने अन्य मांगें भी ज्ञापन पढ़कर बतायीं।

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला, दिनेश दद्दा, जुनैद हसन एडवोकेट, डा. हरीश गंगवार, वसीम अकरम, सतीश सैनी, मुख्तार अहमद, पाकिजा खान, मो. हसन, मुईद सिद्दीकी, महावीर गुप्ता, अनुज गंगवार, कुंदन लाल गंगवार, हरवीर बीबी, दीपक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। इधर, काफी देर तक कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने से लोगों को दिक्कतें हुईं। लोगों को कलेक्ट्रेट में जाने के लिये इंतजार करना पड़ा।

संबंधित समाचार