कासगंज डिपो को मिली पांच नई बसें, यात्रियों को मिली राहत

कासगंज डिपो को मिली पांच नई बसें, यात्रियों को मिली राहत

कासगंज, अमृत विचार: डिपो को पांच नई बसों की सौगात मिली है। अब डिपो का बेड़ा बढ़कर 98 बसों का हो गया है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों का सफर और सुहाना होगा। यात्रियों को अब बसों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, अभी इन बसों के रूट निर्धारित नहीं हुए हैं। शीघ्र ही रूट निर्धारित कर इन बसों का संचालन किया जाएगा।

डिपो में अभी तक निगम और अनुबंधित बसों को मिलाकर 93 बसें थीं। पर्वों, गंगा स्नान एवं सहालगों में यात्रियों को खासी परेशानी होती थी। उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ता था। डिपो द्वारा नई बसों की डिमांड की गई थी, जिसके बाद मुख्यालय से डिपो को शनिवार की शाम पांच नई बसें उपलब्ध कराई गईं। ये बसें डिपो पर पहुंच चुकी हैं और अलीगढ़, आगरा, बरेली सहित अन्य मार्गों पर संचालित की जाएंगी।

अभी इन बसों के रूट निर्धारित नहीं हैं, लेकिन शीघ्र ही रूट तय कर नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए अधिक इंतजार भी नहीं करना होगा।

एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि पांच नई बसों के आने से डिपो का बेड़ा बढ़ा है। बसों के संचालन से यात्रियों को बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें सुगमता से गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसें मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबकर मौत

ताजा समाचार

Maharashtra Board Result 2025: कक्षा 10 में 94.10 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश, अपमानजनक पोस्ट हटाए एक्स और गूगल 
कासगंज: युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट...प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा
बंगाल की खाड़ी और निकोबार पहुंचा मॉनसून, IMD का अनुमान-मई के महीने में होगी झमाझम बारिश
Khelo India Youth Games-2025: मरीन ड्राइव पर राजस्थान के राइडर्स का दबदबा, टाइम ट्रायल में दोनों गोल्ड पर कब्जा
IPL में वापस लौटेंगे आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी? WTC और आईपीएल में हो रहा क्लैश, क्रिकेट बोर्ड ने छोड़ा खिलाड़ियों पर फैसला