बरेली: रामगंगा मेले पर रोक, बैरियर लगाकर चेक करेगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते शासन के निर्देशों के तहत प्रशासन ने गंगा मेला पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद सोमवार को गंगा मेला पर रामगंगा नदी के किनारे श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशंका है। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। मेले पर रोक के बावजूद रामगंगा …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते शासन के निर्देशों के तहत प्रशासन ने गंगा मेला पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद सोमवार को गंगा मेला पर रामगंगा नदी के किनारे श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशंका है। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। मेले पर रोक के बावजूद रामगंगा के आसपास फोर्स तैनात रहेगी।

एसपी देहात डा. संसार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि वह अपने थाना एरिया के बार्डर पर बैरियर लगाएं और मेले में आने वाले वाहनों को रोकें। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा है कि वह अपने एरिया में जाकर लोगों को जागरुक करें कि कोरोना की वजह से मेले पर रोक लगी है। लोग घर में ही स्नान व पूजा करें।

कैंट थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 80 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। 12 प्वाइंट चिन्हित कर ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है, जिसमें एक शिफ्ट सुबह 8 बजे से रात 8 बजे और दूसरी शिफ्ट रात 8 बजे से सुबह 8 बजे रखी गई है।

बता दें कि गंगा मेला पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामगंगा नदी के किनारे स्नान व पूजा करने जाते हैं। जिसकी वजह से शहर में जाम भी लगता था। कोरोना की वजह से कई त्योहारों के साथ इस बार गंगा मेला पर भी प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसके बावजूद भी लोग रामगंगा नदी के किनारे स्नान के लिए न पहुंच जाए, इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारियों को बैरियर लगाकर मेले में आने वाले लोगों को रोकने और अपने एरिया में जाकर लोगों को जागरुक करने का आदेश दिया है।

यहां पर लगेगी फोर्स
लाल फाटक उत्तरी छोर, लाल फाटक दक्षिणी छोर, दोनों रेलवे लाइन के बीच पुल के नीचे, बुखारा मोड़, चौबारी तिराहा, पुश पक्षी अस्पताल पुलिया टांडा तिराहा, डैमपुल के उत्तरी छोर पर, टांडा तिराहा निकट पुराना शराब ठेका, नया ब्रिज के नीचे पूर्वी रामगंगा घाट, रेलवे पुल के नीचे पश्चिमी रामगंगा घाट, मदर्स पब्लिक स्कूल तिराहा सुभाषनगर, पेट्रोल पंप तिराहा निकट काली मंदिर

फोर्स की संख्या
3 निरीक्षक, 2 ट्रैफिक निरीक्षक, 1 महिला निरीक्षक, 6 उप निरीक्षक, 2 ट्रैफिक उप निरीक्षक, 13 मुख्य आरक्षी, 2 ट्रैफिक मुख्य आरक्षी, 36 आरक्षी, 8 ट्रैफिक आरक्षी, 3 महिला आरक्षी, 3 होमगार्ड

संबंधित समाचार