Kanpur: सेवादल को फिर एक्टिव करेगी कांग्रेस, बस्ती की रैली से संविधान बचाने के गुर सीख वापस आए...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दो दशक पूर्व तक सेवादल कांग्रेस के रीढ़ कहा जाता था लेकिन धीरे धीरे सेवादल कागजों में रह गया है। अब कांग्रेस ने एक बार फिर सेवादल को सक्रिय करने की तैयारी की है। कांग्रेस ये मानकर चल रही है कि सेवादल को पुन: जीवित करने से युवा बड़ी संख्या में कांग्रेस में आ सकते हैं। 

बस्ती में कांग्रेस ने संविधान बचाओ राज्यस्तरीय रैली की जिसमें कानपुर से महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला अपने काफिले के साथ पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी महासचिव अंशु तिवारी, इखलाक अहमद डेविड, हाजी वसीक, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, अवनीश सलूजा, उमेश दीक्षित और अशोक निषाद आदि रहे। 

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस को वार्ड स्तर पर मजबूती देने के लिए पूरा खाका तैयार है। जनता की समस्याओं को कांग्रेस उठाएगी और सरकार के सामने समस्याओं को रखकर उसका हल भी कराएगी। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में लोगों के नाम नहीं है जिनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाये जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अनफिट वाहन टोल प्लाजा पर हो जाएंगे सीज; एआरटीओ, आरआई की अगुवाई में टीमें होंगी तैनात

संबंधित समाचार