अयोध्या: फर्जी दरोगा गिरफ्तार, इसलिए पहनता था पुलिस की वर्दी
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर धौंस जमाने वाला को मवई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से पुलिस वर्दी से सम्बंधित सामग्री भी बरामद हुई है। डीआईजी/ एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान जनपद में पुलिस चला रही है। इस …
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर धौंस जमाने वाला को मवई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से पुलिस वर्दी से सम्बंधित सामग्री भी बरामद हुई है। डीआईजी/ एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान जनपद में पुलिस चला रही है। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर मवई पुलिस ने खुद को उप्र पुलिस में उप निरीक्षक बताकर लोगों पर धौंस जमाने वाले फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्यालय के मवई प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बाबा बाजार राम अवतार राम, मुख्य आरक्षी लाल जी प्रसाद, आरक्षी अलखराम वर्मा की टीम मुखबिर की सूचना पर शनिवार को कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मांझगांव नौगवाडीह पहुंची। जहां से अभियुक्त संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त संदीप से कड़ी पूछताछ के बाद,एक सेट वर्दी पुलिस मय फ्लैप धागादार रेशमी पीलारंग, बाजू कलर (मोनोग्राम) सीटी डोरी, बेल्ट, पी कैप मय ताज, एक अदद फर्जी परिचय पत्र पुलिस उप निरीक्षक, सीटी, डोरी आदि बरामद की गई। जिसके बाद केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई को कोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।
