नैनीताल: नाबालिग लड़की से 60 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, विरोध में सड़क पर उतरा हिंदू संगठन, जमकर की तोड़फोड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क गया और आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा तोड-फोड़ की। यौन उत्पीड़न का आरोप 60 साल के एक व्यक्ति पर है। 

पुलिस ने बताया कि पेशे से ठेकेदार उस्मान नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में शांति कायम रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के बाद बुधवार रात आठ बजे उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने की खबर फैलते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

बता दें कि कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की कुछ दुकानों को निशाना बनाते हुए उनमें तोड़-फोड़ की गयी जबकि एक निकटवर्ती मस्जिद पर पत्थर फेंके गए। 

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रही भीड़ ने वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और क्षेत्र में स्थित कुछ मकानों पर भी पत्थर फेंके जिससे उनकी खिड़कियों के शीशे टूट गए। नैनीताल के शहर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उग्र लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

प्रदर्शन आधी रात के बाद भी जारी रहे जिसे देखते हुए पुलिस तनाव बढ़ने से रोकने के लिए देर रात दो बजे तक गश्त करती रही। चंद्र ने बताया कि शांति कायम रखने के लिए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

ये भी पढ़े : चारधाम यात्रा : गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पहली पूजा...जानें अपडेट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म