लखनऊ: परिवहन निगम के वरिष्ठ खिलाड़ी जाफर मेंहदी के सम्मान में हुआ मैत्री मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन की ओर से रविवार को कॉल्विन क्रिकेट ग्राउंड पर परिवहन निगम के वरिष्ठ खिलाड़ी जाफर मेंहदी के सम्मान में एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि एस के दुबे (मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन) थे। मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक जयदीप वर्मा …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन की ओर से रविवार को कॉल्विन क्रिकेट ग्राउंड पर परिवहन निगम के वरिष्ठ खिलाड़ी जाफर मेंहदी के सम्मान में एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि एस के दुबे (मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन) थे। मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक जयदीप वर्मा और प्रधान प्रबंधक संचालन सुनील प्रसाद भी मौजूद रहे।

मैत्री क्रिकेट मैच में परिवहन निगम मुख्यालय ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुये योगेंद्र सेठ की 79 रन की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कैसरबाग डिपो की टीम ने सुनील मिश्रा के नाबाद 51 व नितेश श्रीवास्तव के 25 रन की बदौलत 19.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुख्यालय की तरफ से मनोज श्रीवास्तव ने दो व जयदीप वर्मा ने एक विकेट लिया। कैसरबाग की तरफ से रजनीश मिश्रा ने 4 ओवरों में 17 रन देकर एक विकेट और नितेश श्रीवास्तव ने एक विकेट लिया। योगेंद्र सेठ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्यालय की तरफ से टीम का नेतृत्व जयदीप वर्मा व कैसरबाग डिपो की तरफ से टीम का नेतृत्व शशिकांत सिंह ने किया। अंत में प्रधान प्रबंधक प्रशासन ने जाफर मेहंदी को सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार