राजस्थान: घर में फंदे से लटकता मिला पुरुष का शव, फर्श पर पड़ी थी महिला की लाश... जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

‘लिव-इन’ में रह रहे महिला-पुरुष का घर में मिला शव

जयपुर। हनुमानगढ़ जिले में ‘लिव-इन’ संबंध में रह रहे महिला और पुरुष के शव शनिवार को उनके घर में बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार यह घटना संगरिया थाने के ढाबां गांव में हुई। पुलिस ने बताया, ‘‘करीब 45 वर्षीय राजू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि महिला सुमन (35) फर्श पर पड़ी थी। प्रथम दृष्टया राजू ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। 

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि राजू ने आत्महत्या करने से पहले सुमन की हत्या की या सुमन ने खुद जहर खाया।’’ प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों ‘लिव-इन’ संबंध में रह रहे थे। पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेः माफी न मांगी तो हो सकता है लखनऊ विश्वविद्यालय से निष्कासन, छात्रों ने गढ़ा नारा... ''ऐसे प्रोफेसरों से हमें चाहिए आजादी''

 

संबंधित समाचार