बरेली: जिले में 41 नए संक्रमित मिले
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। रविवार को जिले में कुल 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 संक्रमितों की सूची ही जारी की गई। स्वास्थ्य विभाग 11 लोगों की रिपोर्ट अपडेट नहीं कर पाया। वहीं, जिले में कोई …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। रविवार को जिले में कुल 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 संक्रमितों की सूची ही जारी की गई। स्वास्थ्य विभाग 11 लोगों की रिपोर्ट अपडेट नहीं कर पाया। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार रविवार को 2936 लोगों की रिपोर्ट आई, जिनमें एक संक्रमित आईवीआरआई में हुई जांच से और 15 लोग एंटीजन से हुई जांच में संक्रमित पाए गए हैं। शेष लोगों में संक्रमण की पुष्टि निजी लैब में हुई जांच से हुई।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
इफ्को, नेकपुर, कीर्ति नगर, डीडीपुरम, मढ़ीनाथ, नवाबगंज, प्रहलाद नगर, जवाहर नगर, गोल्डन ग्रीन पार्क, इंद्रा नगर, माधोबाड़ी, ट्यूलिप टावर, सिविल लाइंस समेत अन्य जगह संक्रमित निकले हैं।
