Sita Navami 2025: सीता नवमी पर महिलाएं करती हैं ये विशेष पूजा, विवाह से जुड़ी हर समस्या होती है दूर  

Sita Navami 2025: सीता नवमी पर महिलाएं करती हैं ये विशेष पूजा, विवाह से जुड़ी हर समस्या होती है दूर  

अमृत विचार। सीता नवमी 5 मई 2025 को पारंपरिक उत्साह और अनुष्ठानों के साथ वैशाख मास के  शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। सीता नवमी, जिसे जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है, परमपूज्य श्रीराम की पत्नी देवी सीता की जयंती का प्रतीक है। पूरे भारत में गहरी भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, खासकर उन जगहों पर जहा राम सीता से जुड़ा सांस्कृतिक महत्व है यह त्यौहार देवी सीता द्वारा पवित्रता शक्ति और भक्ति के गुणों का सम्मान करता है।

आइए सीता नवमी 2025 से जुड़ी तिथि, महत्व और पवित्र अनुष्ठानों के बारे में जानें।

सीता नवमी का महत्व

माता सीता का जन्म नहीं बल्कि धरती से प्रकट हुई थी जब राजा जनक खेत जोत रहे थे यह दिन उनके गुण दृढ़ता और निष्ठां की याद के रूप में प्रचलित है। माता सीता का जीवन लाखो लोगो के लिए प्रेरणादायी है सभी उनकी कृपा और शक्ति को याद करते है। वनवास के वर्षो के दौरान भगवान राम में उनकी अटूट आस्था को भी याद करते है।   

सीता नवमी क्यों मनाई जाती है?

यह पर्व माता सीता के जन्म और उनके दिव्य गुणों का सम्मान करने के लिए मानते हैं। 
वाल्मीकि रामायण अनुसार, माता सीता का जन्म वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था वही कई लोगो का मानना है कि इस दिन सीता माता की puja से वैवाहिक सुख प्राप्त होता है रिश्तो में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती है। भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार और पडोसी देश नेपाल में भी माता सीता के जन्म उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

सीता नवमी पूजा विधि

सभी पवित्र स्नान कर स्वच्छ पारंपरिक कपड़े पहन माता सीता की मूर्तियों को स्थापित करते है और उन्हें पंचामृत से नहलाकर फूलो और सुंदर वेशभूषा पहनते है और फिर खासतौर पर सीता के जन्म और उनके जीवन का वर्णन करने का अध्याय करते है साथ ही रामायण किए चौपाई का पाठ करते है इस दिन विवाहित महिलाये सुखी जीवन की कामना करते है इसके अलावा अविवहित महिलाये भी माता सीता की पूजा अर्चना कर अच्छे जीवनसाथी की कामना करती हैं।

ये भी पढ़े : Kailash Mansarovar Yatra: कितने किलोमीटर चलना होगा, आपका फिटनेस लेवल कैसा होना चाहिए? जानें

ताजा समाचार

भारत की कार्रवाई से बिलबिलाया पडोसी देश, एक और भारतीय कर्मचारी निष्काषित, 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान छोड़ने के दिए निर्देश
बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे अधिवक्ता को कार ने मारी टक्कर, मौत, बेटे की हालत नाजुक
झांसी में चरमरायी बिजली व्यवस्था, नदारद रहा विद्युत विभाग, भीषण गर्मी से जनता हुई पस्त   
BCCI ने Test-ODI के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, इंग्‍लैंड दौरे की अगुआई करेंगे आयुष म्हात्रे-सूर्यवंशी
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर को कराया गया खाली
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, भीषण गर्मी पर राष्ट्रीय दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश