प्रयागराज : संभल की शाही जामा मस्जिद मामले की सुनवाई 13 मई को सुनिश्चित

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट में संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा दाखिल याचिका पर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पेन ड्राइव के माध्यम से सर्वेक्षण रिपोर्ट दाखिल की, जिसे रजिस्ट्रार जनरल को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।

एएसआई के अधिवक्ता ने गत शनिवार को ही जवाबी हलफनामा दाखिल किया था, जिसकी एक प्रति पुनरीक्षण कर्ता के अधिवक्ता को ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। इसी क्रम में एएसआई और राज्य द्वारा दाखिल जवाबी हलफनामे की हार्डकॉपी रिकॉर्ड में रखी गई। अब मौजूदा मामले की सुनवाई 13 मई 2025 को सुनिश्चित की गई है। उक्त आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ ने मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल सिविल पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।

हालांकि पूर्व में पारित अंतरिम आदेश सुनवाई की अगली तिथि तक जारी रहेगा। मालूम हो कि पिछली सुनवाई में एएसआई द्वारा जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगने पर कोर्ट ने 48 घंटे का समय दिया था। बता दें कि मस्जिद कमेटी ने संभल द्वारा 19 नवंबर 2024 को पारित आदेश को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी थी, जिस पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अंत में आदेश देते हुए 8 जनवरी  2025 को सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित वजूखाना क्षेत्र के एएसआई सर्वेक्षण मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...