खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 117 ने दिया ट्रायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 14 से 23 आयु वर्ग के जनपद स्तरीय रिक्तियों को भरने के लिए सोमवार को द्वितीय चयन ट्रायल का आयोजन शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 8 बजे से किया गया। इस जिला स्तरीय चयन ट्रायल में कुल 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 54 बालक और 63 बालिकाएं शामिल रहीं। 79 रिक्तियों को भरने के लिए विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है।

जिसमें  एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताईक्वांडो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल-टेनिस और कबड्डी खेल शामिल हैं। ट्रायल के अंतर्गत खिलाड़ियों की बैटरी टेस्ट और स्किल दक्षता की जांच की गई। साथ ही खेल विभाग ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में भाग ले राज्य स्तर पर खेल प्रतिभा को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।  

संबंधित समाचार