लखनऊ: एक दिसंबर से बदल जाएगा इन ट्रेनों का समय, यहां से लें पूरी जानकारी
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। ये बदलाव मंगलवार से लागू हो जायेगा। नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, कैफियात समेत कई ट्रेनो का समय बदला गया है। ट्रेनों के नये समय की जानकारी रेल यात्रियों …
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। ये बदलाव मंगलवार से लागू हो जायेगा। नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, कैफियात समेत कई ट्रेनो का समय बदला गया है। ट्रेनों के नये समय की जानकारी रेल यात्रियों को दी गयी है।
1 दिसंबर से रेलवे प्रशासन जबलपुर एक्सप्रेस,शताब्दी एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस के साथ साथ कई ट्रेनों के समय में बदलाव करने ऐलान किया है। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंर्पक अधिकारी महेश गुप्ता ने दी उन्होंने बतया कि शताब्दी एक्सप्रेस जो नई दिल्ली से सुबह 6:10 बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं दिल्ली जाने वाली शताब्दी की समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं लखनऊ से जबलपुर जाने वाली की ट्रेन लखनऊ जंक्शन से शाम 5:30 बजे छुटेगी जो सुबह 5:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं ये ट्रेन वापसी में रात 8:50 बजे चलकर सुबह 9:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। कैफियत एक्सप्रेस दिल्ली से रात 8:25 बजे छुटेगी और अगले दिन शाम 4:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी ये ट्रेन वापसी में आजमगढ़ से शाम 4:25 बजे चलकर रात 11.15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
