लखनऊ: पाइप लाइन फटने से बेसमेंट में घुसा पानी, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जनपथ मार्केट में फायर टेस्टिंग के दौरान पाइप लाइन फट गई। इससे बेसमेंट के सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठान के अंदर पानी भर गया। इससे दुकानों में रखा हुआ लाखों का सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी को जब इस बात की जानकारी …

लखनऊ। जनपथ मार्केट में फायर टेस्टिंग के दौरान पाइप लाइन फट गई। इससे बेसमेंट के सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठान के अंदर पानी भर गया। इससे दुकानों में रखा हुआ लाखों का सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे वहां अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जल संस्थान के जी.एम. एसके वर्मा से फोन पर वार्ता कर पानी के निकासी के लिए मशीन मंगवाया। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात कर टूटी हुई पाइप लाइन की पुनः मरम्मत करवाने की बात कहीं।

वहीं पीडब्लूडी अधिकारियों के द्वारा आश्वस्त किया गया कि मंगलवार सुबह से ही रिपेयरिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का भी आश्वासन दिया। इन सब के बाद रामबाबू रस्तोगी ने मुख्यमंत्री से यह मांग किया कि जिस व्यापारियों का नुकसान सरकारी कर्मचारियों के लापरवाही से हुआ है उन सभी को व्यापारी राहत कोष से मुआवजा दें। उन्होंने मुआवजा नहीं देने पर आंदोलन की बात कहीं।

संबंधित समाचार