16 साल की दो नाबालिग लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र और मुखानी इलाके में दो नाबालिग किशोरियां लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। पहला मामला टीपीनगर इलाके का है जहां 16 साल की किशोरी घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी।

पिता ने पुलिस को शीघ्र बेटी को तलाशने की मांग की है। दूसरा मामला मुखानी क्षेत्र का है जहां 16 साल की किशोरी शनिवार दोपहर घर से बिना बताए चले गई। उसे परिजनों ने रिश्तेदारी में भी तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।

संबंधित समाचार