गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसम्बर को शादी करेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। अदाकारा गौहर खान और ‘डांसर’ जैद दरबार 25 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधेंगे। गौहर और जैद ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दोनों ने पिछले महीने सगाई की थी। कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से शादी समारोह बेहद निजी होगा। खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि …

मुम्बई। अदाकारा गौहर खान और ‘डांसर’ जैद दरबार 25 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधेंगे। गौहर और जैद ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दोनों ने पिछले महीने सगाई की थी। कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से शादी समारोह बेहद निजी होगा।

खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम शादी के बंधन में बंध, जीवन भर साथ चलने के अपने सफर का आगाज करने जा रहे हैं। इस खास दिन का जश्न हम अपने परिवार के साथ ही मनाएंगे। जैद (32) ने भी यही बयान और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा किया। गौहर ‘बिग बॉस’ की विजेता रह चुकी हैं और जैद संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

संबंधित समाचार