Akhil Marar: सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी टिप्पणी करने पर एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कोल्लम (केरल)। केरल पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कथित रूप से राष्ट्र-विरोधी टिप्पणी करने पर मलयालम टेलीविजन हस्ती और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अखिल मरार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोट्टारक्कारा थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य) के तहत दर्ज किया गया है जो गैर-जमानती है। कोट्टारक्कारा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता अनीश किड़क्केकारा ने शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में, उन्होंने आरोप लगाया कि मरार के वीडियो में राष्ट्र के खिलाफ टिप्पणी की गई हैं। 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चूंकि वीडियो हटा दिया गया है, इसलिए आगे की कार्यवाही करने से पहले उसे फिर से हासिल करना होगा।

यह भी पढ़ेः अखिलेश यादव ने UP में छह नए मिलिट्री स्कूल खोलने की मांग की, कहा- देश की अखंडता और एकता को चुनौती देने वालों....

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म