प्रयागराज : कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग
अमृत विचार : मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के वायु सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल है। कांग्रेसियों ने आज नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग की।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी के अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुचें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने मंत्री के बयान पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्र अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौपते हुए मंत्री के गिरफ्तारी की मांग की। अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा की मप्र सरकार में मंत्री विजय शाह ने घिनौना और शर्मनाक बयान दिया है। देश की शान, हमारी वीर बहादुर अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान पूरे भारत की नारी शक्ति और भारतीय सेना का अपमान है।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, मानस शुक्ला, अरशद अली, अनूप त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, राम मनोरथ सरोज, मो०फरहान, प्रतिमा त्रिपाठी, मो०हसीन, सरताज अहमद, राजकुमार शुक्ला, मुख़्तार अहमद, प्रदीप नारायण द्विवेदी, लइक अहमद, अनिल चौधरी, दरख़्शा कुरैशी, निशात फातिमा, इशरत अली, नसीम हाशमी, मो शारिक, कमाल अली, इरशाद उल्ला, मो जावेद, विशाल सोनकर, मो जाहिद, अशोक पासी, अहमद उल्ला समेत आदि लोग मौजूद रहें।
कर्नल सोफिया का ही अपमान नहीं, सशस्त्र बलों का भी अपमान
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ कर्नल सोफिया कुरैशी का ही अपमान नहीं है, बल्कि हमारे सशस्त्र बलों का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की देश में भाजपा नेता द्वारा अराजकता और दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता, एकता, अखंडता और सौहार्द को भाजपा मंत्री के बयान से ठेंस पहुंची है। उनका बयान देश के गणतंत्र के लिये खतरा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश एकजुट था। पीएम नरेंद्र मोदी को ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने मंत्री के बेतुका बयान को राज्यसभा के सत्र में उठाये जाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें:-जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही : SDM व BSA समेत 89 अधिकारियों का डीएम ने रोका वेतन
