बुलंदशहर में भीषण हादसा: ट्रक-कैंटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 27 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कैंटर और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे जहांगीराबाद बुलंदशहर मार्ग पर एक कैंटर पंजाब के कस्बा मौडा से सवारियां लेकर शाहंजहांपुर-हरदोई जा रहा था। 

इस बीच कस्बा जहांगीराबाद क्षेत्र के निकट चालक को झपकी आ गई और उसका वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। उन्होने बताया कि कैंटर में 36 सवारियां बैठी हुई थी। जिनमे 34 को घायल हालत में बाहर निकाला गया। इनमे से तीन की मृत्यु हो गयी। चार घायलों को जिला अस्पताल बुलंदशहर तथा 27 गम्भीर रूप से घायलो को मेरठ मेडिकल कालेज उपचार के लिये भेजा गया है। 

ये भी पढ़े : UP : अब हर गरीब की थाली में पहुंचेगा राशन, योगी सरकार ने स्वीकृत किये 179.42 करोड़

संबंधित समाचार