Lucknow Crime News : कामदगिरी इंटरप्राइजेज के निदेशक पर 50 लाख गबन का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माल लेकर भी नहीं किया कोटेदार पति व निदेशक ने भुगतान, डीसीपी पूर्वी के निर्देश पर विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज

Company director accused of embezzlement : घरेलू सामान समेत अन्य उत्पाद की यूपी में सप्लाई करने वाली फर्म ने कौशांबी के कोटेदार पति कामदगिरी इंटरप्राइजेज के निदेशक पर 50 लाख के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि माल लेने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देश पर विभूतिखंड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पार्श्वनाथ प्लेनेट निवासी सयफो प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज (यूज फैशन) के सह निदेशक संजय सिंह ने बताया कि उनकी फर्म राशन दुकानों में घरेलू सामान समेत कई उत्पाद सप्लाई करती है। वर्ष 2023 में कौशाम्बी जिलापूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर संजय ने कम्पनी के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद जिलापूर्ति अधिकारी ने कोटेदार रेखा देवी के पति अरविंद त्रिपाठी से संपर्क करने की सलाह दी। अरविंद कामदगिरी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म चलाता है।

संजय ने बताया कि अरविंद से संपर्क कर फर्म का डिस्ट्रीब्यूटर बनने की सलाह दी गई। हामी पर एग्रीमेंट के बाद अक्टूबर 2023 से 25 जनवरी 2024 के बीच करीब 1,14,61,280 रुपये का सामान कामदगिरी फर्म ने लिया। बदले में 64.80 लाख रुपये दिए। बचे हुए करीब 50 लाख रुपये देने को अरविंद तैयार नहीं हुआ। संपर्क करने पर आरोपी ने टालमटोल की। पीड़ित संजय ने डीसीपी पूर्वी से मिल कर शिकायत की थी। शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने पर विभूतिखंड पुलिस ने अरविंद त्रिपाठी के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:- Lucknow News : ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी ने रोका रास्ता, विरोध पर पीटा

 

 

संबंधित समाचार