Lucknow : नशेबाजी के चक्कर में भतीजे ने लगायी थी वृद्धा के घर में आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

The nephew had set the old lady's house on fire: कैसरबाग के मकबूलगंज शुतरखाना में गुरुवार शाम वृद्धा के घर लग आग के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि नशेबाजी के चक्कर में सिगरेट से उनके भतीजे सन्नी कुमार उर्फ सनी सिंह ने आग लगाई थी। पुलिस ने आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर कैसरबाग शिवशंकर महादेवन ने बताया कि गुरुवार शाम शुतरखाना में रहने वाली मालती सिंह के घर में पहले तल पर आग लग गई थी। आग से घर में रखी गृहस्थी जल गई थी। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया था। पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि उनके भतीजे सन्नी ने आग लगाई थी। दो दिन पहले उनका सन्नी से विवाद भी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने सन्नी को हिरासत में लिया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- चालक व परिचालक की तलाश में लगी दो राज्यों की पुलिस : आरोपितों ने बंद किया मोबाइल

 

संबंधित समाचार