यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सीएम का निर्देश -'क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य करें अधिकारी'

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारी क्षेत्र का जायजा लेकर सर्वेक्षण करें तथा राहत कार्य की निगरानी करें। आपदा की स्थिति में हुई जनहानि से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाये और घायलों को अस्पताल में उचित उपचार करवाएं।

यह भी निर्देश दिया कि आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशु हानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें तथा घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारी सर्वेक्षण कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता के साथ जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

ये भी पढ़े : PPP मॉडल पर 3300 करोड़ दो परियोजनाएं, 1090 चौराहे पर होटल-कॉम्पलेक्स, रिवर व्यू अपार्टमेंट निर्मित करेगा LDA

संबंधित समाचार