लखीमपुर खीरी: तेज आंधी का निघासन और पलिया में कहर...छप्पर ढहने से बाप-बेटी की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मझगई/निघासन, अमृत विचार। जिले में बुधवार तड़के आई तेज आंधी ने निघासन और पलिया क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। आंधी में कई घर गिर गए। पेड़ गिरने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। थाना मझगई के गांव छेदुईपतिया में एक छप्पर पोश घर भरभराकर गिर गया। हादसे में घर के अंदर सो रहे रसपाल सिंह (45) और उनकी पुत्री रमन कौर (10) की उसके नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ।  तेज आंधी आने से कस्बा निघासन के मोहल्ला नानक नगर में सड़क किनारे लगा पेड़ रमाकांत की छत पर गिर गया। जिससे परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर निकल गए। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत मौर्य ने बताया कि उनके पिता चक्रप्रसाद बहन देवकुमारी, भाई रामनरेश, कौशल रामकांत पत्नी प्रमिला देवी, बच्चे हर्षिता, दिव्या, काव्या माता मोहरदेई, सास मालती देवी आदि लोग  घर के अंदर थे। अचानक बुधवार सुबह तेज आंधी आ गई। सभी लोग आंधी घर के अंदर चले गए। अचानक सड़क किनारे लगा पेड़ घर के ऊपर गिर गया जिससे दीवार आदि टूट गई। 

घर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घर से निकल कर जान बचाई। आंधी में सड़कों के किनारे रखे खोखे और खोमचे पलट गए। ठेले भी काफी दूर जा गिरे। निघासन में मुंसिफ कोर्ट के गेट पर पेड़ गिर गया है। पेड़ों के गिरने से दर्जनों मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पलिया तहसील के संपूर्णानगर क्षेत्र में भी आंधी ने जमकर कहर बरपाया है। कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आवागमन भी बंद हो गया है।

संबंधित समाचार