लखीमपुर खीरी: तेंदुआ के हमले से दो ग्रामीण घायल...लोगों में फैली दहशत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में हिंसक वन्य जीवों का कहर लगातार जारी है। जंगल से निकल कर आबादी की ओर दस्तक दे रहे हिंसक बने जीवों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।  जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुए ने शुक्रवार को खेतों की तरफ जा रहे दो युवकों को हमला कर घायल कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
वन रेंज क्षेत्र धौरहरा के गांव सिंगावर निवासी हरीश और कालिका खेतों में काम करने गए थे। इसी बीच तेंदुआ ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। हमले में कालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हरीश को हल्की खरोंचे आईं। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा। तब दोनों युवकों की जान बच सकी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कालिका को सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया है।  ग्रामीणों के मुताबिक घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है।

संबंधित समाचार