ढाई माह बाद पुलिस में दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: मुखानी थानाक्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। बीती फरवरी में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की। घटना के समय घर के लोग दिल्ली गए हुए थे। बाद में घर आने पर उन्हें चोरी का पता चला। हिम्मतपुर मल्ला गीतांजली लेन निवासी उदयराज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे की नाक का ऑपरेशन कराने के लिए बीती 12 फरवरी को दिल्ली गए थे। परिवार के लोग दो मार्च को वापस घर लौटे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोर अपने साथ छह सोने की अंगूठी, गले का हार, एक टीका, दो सोने के कंगन, एक सोने की चेन सहित कई आभूषण ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के ढाई माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। अनुमान है कि चोरी के माल की कीमत लाखों रुपये में है। पुलिस चोरों की तलाश में सीसीटीवी चेक कर रही है। 

संबंधित समाचार