Bareilly: आकाशीय बिजली मौत बनकर टूटी...छत पर भरा पानी निकालने गए अधेड़ की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में सुबह से ही तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी तो मौसम में ये बदलाव हादसों की वजह भी बना। बहेड़ी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया। सुबह हुई बारिश के दौरान अकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई।  

मामला बहेडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरस का है। रविवार सुबह बारिश शुरू हुई तो जगह-जगह जलभराव होने लगा। मकानों की छत पर भी पानी भरने से लोग परेशान हुए। गांव सरकस के 50 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के मकान की छत पर बारिश का पानी भर गया था। सुबह करीब छह बजे वह पानी निकालने के लिए छत पर गए। इस बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर मौत बनकर टूट पड़ी।

घटना का पता आसपास के लोगों को चला तो मौके पर पहुंचे लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव वालों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कई घंटे तक छत पर पड़े रहे राजेंद्र
राजेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी मुन्नी देवी घर में अकेले रहते हैं। दोनों की कोई औलाद भी नहीं है। सुबह बारिश शुरू हुई तो राजेंद्र छत पर पानी हटाने चले गए। इस बीच उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। मगर कई घंटे तक वह छत पर ही पड़े रहे। दोपहर के वक्त उनकी पत्नी ने जाकर देखा तो उनके भी होश उड़ गए। तब जाकर गांव वालों को भी पता चल सका। फिलहाल घटना के बाद गांव में गम का माहौल है।

 

संबंधित समाचार