सोने का हार न मिलने पर दुल्हन ने ठुकराई शादी, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा
सुलतानपुर : गाजे बाजे के साथ दूल्हेराजा बारात लेकर ससुराल पहुंचे। जहां घरातियों ने बारातियों की खातिरदारी किया। विवाह मंडप में बर पक्ष से डाल पूजा में जेवर और अन्य उपहार रखा गया। जेवर में हार नहीं था तो दुल्हन ने शादी से ही मना कर दिया। दुल्हन के निर्णय से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद बिना दुल्हन के ही दूल्हा वापस गया।
वाकया बीते 23 मई 25 का है। चांदा कोतवाली क्षेत्र के कसईपुर गांव में जौनपुर जनपद के बनकट लोदी गांव से बारात डीजे-बाजे के साथ पहुंची और द्वार पूजा के साथ विवाह की रस्में शुरू हुईं। हालांकि, जब विवाह मंडप में पूजा शुरू हुई और गहनों की डाली में सोने का हार नहीं मिला, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन ने सोने का हार न होने के कारण विवाह से इनकार कर दिया।
रात भर चली पंचायत में कोई समाधान नहीं निकला। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। दोनों पक्षों को कोइरीपुर पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां भी कई घंटों तक चली पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकला। चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दुल्हन विवाह के लिए राजी नहीं हुई। अंततः दोनों पक्ष आपसी समझौते के बाद अपने-अपने घर लौट गए। इस घटना ने क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बन गई।
यह भी पढ़ें :- Death of pesticide trader: हथगोलों के हमले में घायल कीटनाशक व्यापारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन
