मुरादाबाद: गाय के बछड़े को घर से उठा ले गया तेंदुआ लोगों में दहशत बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा, अमृत विचार। गाय के बछड़े को तेंदुआ घर से उठाकर ले गया। सुबह खेतों में पहुंचे लोगों को गन्ने के खेत में अध खाया शव पड़ा मिला। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा हुआ है। अभी तक तेंदुआ पकड़ से दूर है। जिसकी वजह से लोगों में दहशत बनी हुई है।

कई दिनों से तेंदुए का आतंक लोदीपुर राजपूत, बागड़पुर की मढैया, गुरेठा, गिंदोड़ा आसपास के गांव में है। कुछ दिन पहले लोदीपुर गांव में तेंदुआ कुत्ते को घर से उठाकर ले गया था। जिसका अध खाया शव जंगल में मिला था। उसके बाद वन विभाग ने जंगल में पिंजरा भी लगा दिया है लेकिन शनिवार की रात को सुबह करीब 4:00 बजे बागड़पुर की मढैया में गोविंद के घर से गाय के बछड़े को तेंदुआ ले गया।

सुबह जब लोगों ने खेतों में जाकर देखा तो उसका अध खाया शव गन्ने के खेत में पड़ा हुआ मिला। जिसकी वजह से लोगों में दहशत है। लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। खेतों पर भी इकट्ठे होकर लाठी-डंडे लेकर जा रहे हैं। बच्चों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है।

 

संबंधित समाचार