अयोध्या: कृषि मंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का बुधवार को सूबे के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने प्रक्षेत्र का लोकार्पण किया। विश्वविद्यालय पहुंच कर कृषि मंत्री ने सबसे पहले आचार्य नरेंद्र जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की फिर शस्य विज्ञान …

अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का बुधवार को सूबे के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने प्रक्षेत्र का लोकार्पण किया।

विश्वविद्यालय पहुंच कर कृषि मंत्री ने सबसे पहले आचार्य नरेंद्र जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की फिर शस्य विज्ञान प्रक्षेत्र का निरीक्षण एवं प्रक्षेत्र पर न्यू हालैंण्ड ट्रैक्टर एवं एक्सेसरीज का लोकार्पण किया। मंत्री ने कुलपति को निर्देशित किया कि अगले वर्ष से सब्जियों के पौधे तैयार करके उपलब्ध कराए जाएं।

वहीं कृषि मंत्री ने मंडी परिषद द्वारा निर्माणाधीन छात्रावास के भवन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य परिसर में विकसित किए गए और अप्रयुक्त भूमि पर ‘गेहूं एवं जौ अनुसंधान प्रक्षेत्र’ का लोकार्पण किया एवं सुधार लाने के लिए कई सुझाव दिए। इस दौरान कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय में हो रहे प्रगति के कार्यों की प्रशंसा की और कुलपति को भविष्य में हर प्रकार की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुविधा मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पूरे प्रदेश में सुनिश्चित की जा रही है और कृषि यंत्रों पर सरकार की ओर से 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है किसान इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।

संबंधित समाचार