अमरोहा : तेंदुए ने पालतू कुत्ते का किया शिकार, ग्रामीणों ने दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में गांव दाउद सराय में ईंट भट्ठे से तेंदुआ चकमा देकर भाग गया। अब गांव अलीपुर कला में पालतू कुत्ते को शिकार बनाया है। इतना ही नहीं नीलगाय के झुंड पर भी तेंदुए हमला कर दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है।

शनिवार को नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव दाउद सराय में तेंदुआ देखा गया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बंद पर्ड़े इंट भट्ठे में जाकर छिप गया था। रात में किसी समय तेंदूआ वन विभाग की टीम को चकमा देकर भाग गया। रविवार को वन विभाग ने वहां पिंजरा और जाल हटा दिया। रविवार की देर रात तेंदुए ने गांव अलीपुर कला में एक पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। गांव निवासी मास्टर महावीर ने बताया कि कुत्ता गांव के ही पास खेत पर पड़ा मिला। इसके बाद वहां घूम रहे नीलगाय के झुंड पर भी हमला किया। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो वह जंगल की तरफ भाग निकला। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : जोया ओवरब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश

संबंधित समाचार